ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Bihar Passport News: बिहार में पासपोर्ट बनाने का नया हब! जानिए किस जिले...

Bihar Passport News: बिहार में पासपोर्ट बनाने का नया हब! जानिए किस जिले ने सीवान और छपरा को छोड़ा पीछे

Bihar Passport News: बिहार में पासपोर्ट बनवाने की दौड़ में अब मुज़फ्फरपुर सबसे आगे निकल चुका है। डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के अनुसार, मुज़फ्फरपुर जिले में अब तक सबसे ज्यादा पासपोर्ट बनाए गए हैं, जिससे यह जिला प्रदेश का नया पासपोर्ट हब बन गया है।

14-May-2025 02:48 PM

By First Bihar

Bihar Passport News: बिहार में पासपोर्ट बनवाने के मामले में मुज़फ्फरपुर जिले ने सीवान और छपरा को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना लिया है। डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (Post Office Passport Seva Kendra) के आंकड़ों के अनुसार, मुज़फ्फरपुर में अब तक लगभग 40,000 पासपोर्ट बनाए जा चुके हैं, और यहां रोज़ाना औसतन 40 पासपोर्ट के नए आवेदन आ रहे हैं। इस मामले में सीवान दूसरा सबसे आगे जिला है, जहां अब तक 10,000 से अधिक पासपोर्ट बनाए गए हैं।


पिछले कुछ वर्षों में गोपालगंज, सीवान और छपरा इस सूची में अग्रणी थे, लेकिन अब मुज़फ्फरपुर के लोगों में विदेश यात्रा और नौकरी के लिए बढ़ती जागरूकता और सुविधाओं की उपलब्धता ने इसे आगे कर दिया है।


राज्यभर में 37 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र

बिहार में कुल 37 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र कार्यरत हैं। इसके अलावा पासपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत पटना और दरभंगा में दो मुख्य सेवा केंद्र भी हैं। इन सभी केंद्रों के माध्यम से अब तक 2,88,390 पासपोर्ट बनाए जा चुके हैं, जो राज्य में विदेश यात्रा को लेकर लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाता है।


मात्र 7 से 10 दिन में मिल रहा पासपोर्ट

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अब पासपोर्ट प्रक्रिया पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ हो गई है। एक सप्ताह से दस दिन के भीतर आवेदकों को उनका पासपोर्ट स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दिया जाता है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन उसी जिले के सेवा केंद्र में ही किया जाता है, जिससे प्रक्रिया और तेज होती है।


सालाना 10 से 15 पासपोर्ट शिविर

बढ़ती मांग को देखते हुए पासपोर्ट विभाग साल भर में 10 से 15 शिविरों का आयोजन करता है। इन शिविरों में उन लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है जिन्होंने पहले से ऑनलाइन आवेदन किया होता है। शिविर लगने से प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति दोनों आती है।