बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
14-Feb-2026 05:46 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अहियापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल शातिर बदमाश झामु कुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। राजा पर पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप से लाखों की लूट समेत हत्या के प्रयास, मादक पदार्थों की तस्करी (NDPS) और पॉक्सो एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
गुप्त सूचना पर मुरादपुर दुल्ला में छापेमारी
शनिवार को सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस वार्ता के दौरान इस गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अहियापुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शातिर अपराधी चोरी के मोबाइल के साथ मुरादपुर दुल्ला इलाके में घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें घेराबंदी कर राजा को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
अपराध का लंबा इतिहास: विधायक के पंप से लूटे थे 27 लाख
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार झामु कुमार उर्फ राजा का आपराधिक इतिहास काफी पुराना और लंबा है। वह जिले के सबसे सक्रिय और खतरनाक अपराधियों में गिना जाता था। सबसे प्रमुख मामला पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के पेट्रोल पंप पर हुई 27 लाख रुपये की बड़ी लूट का है, जिसमें वह मुख्य आरोपी था। इसके अलावा, उस पर नाबालिगों के खिलाफ अपराध (पॉक्सो एक्ट) और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार (NDPS) के तहत भी संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है और पिछले लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था।
गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
सिटी एसपी ने बताया कि राजा की गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े पुराने मामलों की फाइलों को दोबारा खंगाल रही है। उन्होंने कहा, "पूछताछ में राजा के गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। जरूरत पड़ने पर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि लूट के अन्य मामलों और गिरोह के नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।" फिलहाल पुलिस राजा के सहयोगियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।