बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
03-Mar-2026 08:55 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़ीपुर इलाके में मंगलवार की देर रात एक भीषण हादसा होते-होते टल गया। देर रात करीब ढाई बजे सड़क पर दौड़ती एक टाटा नेक्सॉन सीएनजी कार अचानक आग का गोला बन गई। इस घटना के दौरान कार में तीन लोग सवार थे, जिन्होंने जलती कार से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि दमकल के पहुंचने से पहले ही लाखों की गाड़ी जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार सवार माड़ीपुर सड़क मार्ग से गुजर रहे थे। तभी अचानक कार के बोनट से धुंआ और आग की ऊंची लपटें निकलने लगीं। कार में सवार भोली सिंह ने बताया कि सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। जैसे ही लपटें विंडशील्ड तक पहुंचीं, चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को किनारे लगाया। कार रुकते ही उसमें सवार तीनों लोग दरवाजे खोलकर बाहर की ओर भागे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर कार से निकलने में चंद सेकंड की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। चूंकि गाड़ी सीएनजी किट से लैस थी, इसलिए कार सवार और पास मौजूद लोग बुरी तरह डरे हुए थे। भोली सिंह ने बताया कि उन्होंने अक्सर सोशल मीडिया और समाचारों में देखा है कि आग लगने के बाद सीएनजी कारों के सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट होता है। इसी धमाके के डर से तीनों युवक कार से काफी दूर जाकर खड़े हो गए। स्थानीय लोगों ने भी खतरे को देखते हुए दूरी बनाए रखी। गनीमत यह रही कि आग बुझने तक कोई विस्फोट नहीं हुआ।
स्थानीय नागरिकों द्वारा तत्काल इस घटना की जानकारी नगर निगम, स्थानीय थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस टीम दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि, जब तक आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू की गई, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया और उसे फैलने से रोका।
मामले की पुष्टि करते हुए काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि माड़ीपुर क्षेत्र में एक चलती कार में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत अग्निशमन उपकरणों के साथ घटनास्थल पर रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं।