25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
18-Jan-2025 05:16 PM
By First Bihar
muzaffarpur news: बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एनडीए के घटक दलों द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । जमीनी स्तर पर एनडीए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने,आपसी सामंजस्य बनाने और चुनावी वर्ष में मिलकर काम करने को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है ।
इसी क्रम में आज मुजफ्फरपुर में एनडीए कार्यकर्ता का सम्मेलन आयोजित किया गया। जो एनडीए कार्यकर्ता के घटक दल भाजपा ,जदयू, लोजपा (आर) राष्ट्रीय लोक मोर्चा हम (से.) का संयुक्त कार्यक्रम था। जिसमें तमाम दलों के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था।
लेकिन इस कार्यक्रम में कुर्सियां ही खाली नजर आई। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मंच से एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधन के समय मैदान में आधा से अधिक कुर्सी खाली दिखाई दी। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कई मंत्री और एनडीए घटक दल के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे लेकिन कुर्सियां आधी से ज्यादा खाली थी।
मुजफ्फरपुर से राजन कुमार की रिपोर्ट