25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
01-Feb-2025 06:04 PM
By First Bihar
muzaffarpur: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार से इंटर की परीक्षा विभिन्न जिलों में आयोजित की। इंटर परीक्षा के पहले दिन आज मुजफ्फरपुर में एक छात्रा को परीक्षा से वंचित कर दिया गया। मुजफ्फरपुर के नितीश्वर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर इंटर की परीक्षा देने के लिए छात्रा पहुंची थी। लेकिन समय से पहले ही मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया।
पीड़ित छात्रा रत्न प्रिया का कहना है कि वह परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुँच गई थी लेकिन सेंटर पर पहुँचते ही मुख्य गेट को बंद किया जा रहा था, जबकि घड़ी में 5 मिनट समय बचा हुआ था। उपस्थित पुलिस कर्मियों और केन्द्राधीक्षक ने उसे सेंटर के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया जबकि उससे आगे वाले छात्रों को प्रवेश करने दिया गया। सिर्फ उसे ही परीक्षा से वंचित कर दिया गया। छात्रा ने काफी मिन्नत की लेकिन उसे सेंटर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया।
पीड़िता ने परीक्षा केंद्र से ही जिला शिक्षा पदाधिकारी के मोबाइल नंबर पर कॉल किया लेकिन जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कुछ भी सुनने से साफ इनकार कर दिया। पीड़ित छात्रा ने मामले में मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी व नितीश्वर महाविद्यालय के केंद्राधीक्षक के खिलाफ राष्ट्रीय व राज्य मानवाधिकार आयोग में परिवाद दायर किया है।
मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा ने बताया कि यह मामला मानवाधिकार उल्लंघन के अति गंभीर कोटि का मामला है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा परिस्थिति से अवगत होने के बावजूद कोई पहल नहीं करने के कारण एक छात्रा का एक साल का महत्वपूर्ण समय बर्बाद हो गया, जो कही से भी उचित नहीं है। पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए मानवाधिकार आयोग में परिवाद दर्ज कराया गया है।