ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र में बड़गांव झड़प और बिगड़ी कानून व्यवस्था के मामले में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने थानाध्यक्ष रजनीकांत को निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट में लापरवाही और अविवेकपूर्ण निर्णय का उल्लेख किया गया है।

बिहार न्यूज

17-Feb-2026 10:25 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प और बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत को पद से निलंबित करते हुए उन्हें सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर रखने का आदेश जारी किया है।


क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व पियर थाने के बड़गांव चौक पर एक डीजे ट्रॉली चालक और पुलिस के बीच विवाद हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस द्वारा अवैध वसूली की जा रही थी, जिसका विरोध करने पर स्थानीय सरपंच लालबाबू सहनी और उनके परिजनों के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक मारपीट की। सरपंच की पिटाई की खबर फैलते ही ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस के साथ उनकी हिंसक झड़प हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए थे। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को घंटों एक कमरे में बंधक बनाकर रखा था।


कार्रवाई का आधार:

इस गंभीर मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), पूर्वी-02 द्वारा प्रतिवेदन (रिपोर्ट) समर्पित किया गया था। रिपोर्ट में थानाध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णयों को अविवेकपूर्ण और स्थिति को संभालने में उनकी लापरवाही को स्पष्ट किया गया। इसी रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने यह निलंबन की कार्रवाई की है। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही, जनता के साथ दुर्व्यवहार या विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।