बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
14-Jun-2023 09:20 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से खबर है जहां तेज आंधी की वजह से सिर्फ 5 मिनट के अंदर ही लगभग डेढ सौ मकान तहस नहस हो गए. देखते ही देखते 150 परिवार बेघर हो गए. एक झटके में 150 परिवार खुले आसमान में जीने को मजबूर हो गए.
जिले के औराई थाना क्षेत्र के राजखंड उत्तरी पंचायत के जोगिया और बसतपुर गांव में मंगलवार की संध्या तेज आंधी के कारण 5 मिनट के अंदर ही लगभग डेढ सौ मकान तहस नहस हो गए, इस दौरान दर्जनों मकानों से छत उड़ गया. वहीं दर्जनों मकान टूटकर तहस-नहस हो गए. देखते ही देखते हैं 150 परिवार खुले आसमान में जीने को मजबूर हो गए. वहीं जोंका से लेकर बसतपुर तक दर्जनों बिजली के पोल टूट कर औराई पुपरी सड़क पर क्षत-विक्षत हो गए.
घटना के उपरांत क्षेत्र में हाहाकार मच गया, वार्ड सदस्य मुनाजिर हसन ने बताया कि जोगिया गांव के वार्ड नंबर 6 में सबसे ज्यादा क्षति हुई है. जहां अब एक भी झोपड़ी और एस्बेट्स के मकान नहीं बचे, सिर्फ कंक्रीट के मकान ही बच्चे है. सबसे बड़ी समस्या गरीब परिवारों के समक्ष इस भीषण गर्मी में आशियाने की हो गई है. घटना की सूचना के उपरांत पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लालबाबू बारी, सरपंच प्रतिनिधि अशराफुल कमर पहुंच कर घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी सूचना के उपरांत पहुंचे पंचायत के राजस्व कर्मचारी गुरप्रीत सिंह ने स्थिति का आकलन कर बताया कि स्थिति काफी भयावह है.
वहीं औराई पुपरी सड़क पर गिरे दर्जनों बिजली के पोल को बिजली विभाग के कर्मी देर रात तक हटाने में लगे हुए थे, हालांकि कुछ क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई है. वहीं प्रभावित क्षेत्रों में अंधकार बना हुआ है. राजस्व कर्मचारी ने बताया कि तत्काल बेघर हुए लोगों के लिए प्राथमिक विद्यालय जोगिया में समुदायिक किचन का प्रबंध कराया जा रहा है. वहीं अंचलाधिकारी रामानंद सागर ने बताया कि आंधी तूफान से बर्बाद हुए मकानों का आंकलन किया जा रहा है.