ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, 3 वांटेड बदमाशों को पुलिस ने मारी गोली; हत्या-लूट केस...

मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, 3 वांटेड बदमाशों को पुलिस ने मारी गोली; हत्या-लूट केस में थे फरार

14-Jun-2023 02:45 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के सगहरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुजफ्फरपुर पुलिस की टीम और अपराधियों के बीच दनादन फायरिंग शुरू हो गई. प्राप्त जानकारी केअनुसार मुजफ्फरपुर पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अंतर राज्य लुटेरा गिरोह के कई सदस्य बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस की टीम कई दिनों से उनके पीछे लगी.


वही इसी बीच डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे को सूचना मिली कि उनके ही थाना इलाके में अपराध कर्मियों का जुटान हुआ है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अत्याधुनिक हथियारों से भी लैश है. जिसके बाद डीएसपी मनोज पांडे ने आनन-फानन में पुलिस की टीम तैयार की और अपराधियों के पीछे चल पड़े तभी सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के साग तभी सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के सगहरी गांव के समीप अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां दागी. इसमें तीन अपराध कर्मियों को गोली लगी है. 


news image


वही घटनास्थल से पुलिस ने एक कार्बाइन दो देसी पिस्टल और 9.5 लाख कैश बरामद किया है. घायल तीनों अपराध कर्मियों को फिलहाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है. हालांकि अब तक अपराधियों को कितनी गोली लगी है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई, लेकिन डॉक्टरों की माने तो तीनों की हालत गंभीर बनी हुई. वही पुलिस सूत्रों की मानें तो तीनों अपराधी अंतरराज्यीय सहनी गिरोह के सदस्य है. जिसका बिहार के बाहर कई राज्यों में लूटपाट एवं जघन्य अपराधों का कारोबार चलता है. हाल ही में मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एक निजी फाइनेंस बैंक से 20 लाख से अधिक रुपए की लूट में तीनों अपराधी शामिल थे.


पूरे मामले पर पूछे जाने पर एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि तीन अपराधियों को गोली लगी है. मौके से एक कार्रवाई में दो पिस्टल और 9.5 लाख कैश बरामद हुआ है तीनों अपराधियों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. इलाज के लिए तीनों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.


तीनों घायल अपराधियों की पहचान कौशल दास औराई संतोष साहनी उर्फ वैगन अतरार औराई और तीसरा रशीद उर्फ डेबिड हथौड़ी जो सभी मुजफ्फरपुर  के ही रहने वाले है.