Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
23-Nov-2025 06:44 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के दाऊद छपरा गांव में रविवार की शाम में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के दो खेतों के बीच 25 वर्षीय एक विवाहित महिला का शव बरामद हुआ। महिला की पहचान स्थानीय निवासी 25 वर्षीय पार्वती कुमारी के रूप में हुई है। प्रथमदृष्टया यह मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है, क्योंकि मृतका के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत मीनापुर थाने की पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर राम इकबाल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि जांच-पड़ताल जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
5 साल पहले हुई थी शादी, 2 साल की है एक बेटी
पार्वती की शादी दिसंबर 2020 में गरहा के पटियासा में हुई थी और उसकी एक 2 साल की मासूम बेटी भी है। मृतिका लगातार अपने मायके और ससुराल आती-जाती रहती थी। किसान परिवार की बेटी थी ।
हत्या की वजह खंगाल रही पुलिस
पुलिस मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस जघन्य घटना ने एक बार फिर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
थानेदार ने की हत्या की पुष्टि
मीनापुर थानेदार राम इकबाल प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच और सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस को अवैध संबंध या प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका है।
मिली जानकारी के अनुसार पार्वती कल रात से गायब थी । आज उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका मायके में थी तभी अचानक गायब हो गयी। परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अतापता नहीं चल सका, इसी बीच उसका शव खेत से बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।
