ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / bihar / GOPALGANJ: हर्निया के ऑपरेशन के बाद मरीज की संदिग्ध मौत, डॉक्टर पर इलाज...

GOPALGANJ: हर्निया के ऑपरेशन के बाद मरीज की संदिग्ध मौत, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप

गोपालगंज के मुस्कान नर्सिंग होम में हर्निया ऑपरेशन के बाद मरीज जोगिंदर पासवान की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

22-Nov-2025 10:10 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: गोपालगंज जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के क्रम में एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। 


मृतक की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के इनर राय के टोला के जोगिन्दर पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, जोगिन्दर को हर्निया का ऑपरेशन कराने के उद्देश्य से नगर थाना क्षेत्र के चिराई घर के समीप स्थित मुस्कान नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर अरविन्द शर्मा द्वारा ऑपरेशन किया गया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद लगभग दो घंटे तक जोगिन्दर पासवान लगातार दर्द से कराहते रहे और उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। परिवार का आरोप है कि डॉक्टर और स्टाफ ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया और दर्द बढ़ने पर उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।


 शोकाकुल परिजन अस्पताल परिसर में फूट-फूटकर रोते नजर आए। मृतक के परिजनों ने कहा, हमने अपने घर के सदस्य को इलाज के भरोसे अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन हमें उसकी लाश मिली। डॉक्टर की लापरवाही ने हमारी दुनिया उजाड़ दी है। हम न्याय चाहते हैं। परिजनों ने कहा कि जब उनकी हालत बहुत बिगड़ गई, तब एक इंजेक्शन दिया गया। उसके तुरंत बाद उनकी साँसें रुक गईं। 


परिजनों ने गुस्से और दर्द से भरी आवाज में कहा, अगर डॉक्टर ने जिम्मेदारी दिखाई होती, तो आज हमारा परिवार बिखरता नहीं। हम चाहते हैं कि इस लापरवाही के लिए सख्त कार्रवाई हो। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नर्सिंग होम प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, मृतक के घर में मातम छाया हुआ है और परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट