खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
03-Sep-2025 12:38 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: मुंगेर में अलग-अलग दो स्थानों पर डूबने से दो युवकों की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के इंदरुख भलार पथ के पास की है, जहां करमा-धरमा पूजा की सामग्री के विसर्जन के दौरान 20 वर्षीय नीरज कुमार की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। नीरज, छोटी गोबिंदपुर निवासी प्रमोद यादव का पुत्र था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को जमालपुर-धरहरा मुख्य मार्ग पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। सरकारी मुआवजे के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, नीरज मजदूरी के लिए बाहर रहता था और हाल ही में घर लौटा था।
दूसरी घटना धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के बंगलवा सतघरवा जलाशय में घटी, जहां चार दोस्त नहाने गए थे। इस दौरान 14 वर्षीय चंदन कुमार गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने चंदन का शव बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चंदन, बंगलवा पाल टोला निवासी रंजय पाल का बेटा था।
इन दोनों घटनाओं के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। जिले में पिछले तीन दिनों में डूबने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। पुलिस ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले इलाकों में न जाने की अपील की है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...