Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये
16-Feb-2026 09:12 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर जिले के खड़गपुर प्रखंड के तेघड़ा गांव में अचानक आधा दर्जन कौओं की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लगातार कौओं के मृत मिलने के बाद बर्ड फ्लू की आशंका से लोग भयभीत हैं। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग हरकत में आया। जिसके बाद पूरे इलाके में दवा का छिड़काव कराया गया।
मुंगेर जिला अंतर्गत खड़गपुर प्रखंड के तेघड़ा गांव स्थित एक बगीचे में पिछले दस से पंद्रह दिनों के दौरान लगातार कौओं के मरने की घटना सामने आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह पहली बार नहीं है, बल्कि पिछले कई वर्षों से उमाशंकर पासवान के बगीचे और आसपास के क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं होती रही हैं।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2020 में भी बैजलपुर, तेघड़ा और दुलारपुर गांव में दर्जनों कौए मृत पाए गए थे, जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ था। पिछले वर्ष भी इसी बगीचे में कई कौओं की मौत से हड़कंप मच गया था। स्थानीय जानकारों का कहना है कि आम के मंजर और फसलों में किए जाने वाले कीटनाशक छिड़काव के बाद जहरीले कीट खाने से पक्षियों की मौत की आशंका रहती है। हालांकि ग्रामीण इसे बर्ड फ्लू से जोड़कर देख रहे हैं, जिससे इलाके में डर का माहौल है।
इधर बगीचा मालिक उमाशंकर पासवान ने बताया कि अचानक कौओं की मौत से लोग चिंतित हैं और सही कारण सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। अचानक कौए मर रहे हैं, पिछले साल भी ऐसा हुआ था। हमलोग काफी परेशान हैं, जांच के बाद ही कारण पता चलेगा।”पशुपालन पदाधिकारी कमल देव यादव ने बताया कि हर वर्ष मौसम परिवर्तन और पक्षियों के माइग्रेशन के दौरान ऐसी स्थिति देखने को मिलती है।
उन्होंने कहा कि मृत कौओं से किसी प्रकार का संक्रमण न फैले, इसके लिए डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र में छिड़काव कराया जा रहा है। टीम मौके पर जाकर जांच करेगी। सैंपल लेकर पटना भेजा जाएगा, रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत की असली वजह क्या है। लेकिन लगातार कौओं की मौत से ग्रामीणों में बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर डर बना हुआ है। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है।
मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट