ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के गैंग का खुलासा, MP में बैंक से करोड़ों की लूट, STF ने पकड़े दो आरोपी Asia Cup T20 में इस बल्लेबाज के नाम है सबसे बेहतरीन औसत, लिस्ट में केवल एक भारतीय शामिल Voter Rights Yatra: इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता आज शामिल होंगे वोटर यात्रा के अंतिम चरण में, जानें... क्या है कांग्रेस- RJD का प्लान? Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में होगी वर्षा, IMD का अलर्ट जारी Bihar News: बिहार में बाढ़ राहत की राशि को मृतकों के खातों में भेजी गई, सूची में भारी गड़बड़ी का आरोप Patna News: वोटर अधिकार यात्रा को लेकर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन और स्कूल बंद, जानें... पूरी डिटेल BIHAR: मुखिया प्रतिनिधि की स्कॉर्पियो पर फायरिंग, बाल-बाल बचे 7 लोग पूर्णिया के 7 वर्षीय वेदांत ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम Most Dangerous Batsman: सुरेश रैना के अनुसार ये हैं दुनिया के 3 सबसे खतरनाक T20 बल्लेबाज, बिहारी बाबू के लिए बोल गए विशेष बात India Submarine Deals: समुद्र में ताकत बढ़ाने के लिए पनडुब्बी के 2 बड़े सौदे करने चला भारत, ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च

BIHAR: शादी के 12 साल बाद पत्नी को मौत के घाट उतारा, एक बेटे का बाप बनने के बाद पति मांग रहा था 5 लाख दहेज

मुंगेर में कलयुगी पति ने दहेज की खातिर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को छुपाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिहार

30-Aug-2025 10:10 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार में दहेज हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून तक बना रखे हैं, इसके बावजूद दहेज  दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुंगेर जिले का है जहां 5 लाख रूपये के लिए एक विवाहिता का कत्ल उसके पति ने कर दी। पत्नी की हत्या के बाद उसकी लाश को छुपाने की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और शव को बरामद किया। 


दरअसल पति ने दिल्ली में दुकान खोलने के लिए ससुराल पक्ष से दहेज के रूप में  5 लाख रुपए की मांग की थी। 5 लाख नहीं मिलने पर बौखलाए पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को छुपाने कि कोशिश की। घटना मुंगेर जिला अंतर्गत हरपुर थाना क्षेत्र के शंभूगंज का है, जहां के रहने वाले अजीत कुमार की शादी जिले के ही टेटीया बंबर प्रखंड स्थित शिवपुर गांव की संगिना कुमारी से वर्ष 2013 में हुआ था।


शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। किसी को विश्वास नहीं था कि उनकी बेटी के साथ ऐसा होगा। उसका पति अजीत दिल्ली में सिलाई की दुकान में काम करता था। पत्नी को भी अपने साथ दिल्ली ले गया था। उस दौरान दोनों को एक पुत्र धन भी प्राप्ति हुई थी। शादी के काफी साल बीत जाने के बाद अजीत के मन में आया कि वह दिल्ली में ही एक सिलाई की दुकान खोले पर इसके लिए उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे।


जिसके बाद वह अपनी पत्नी से इस बात का प्रेशर बनाने लगा कि वह अपने मायके वालों से 5 लाख रुपए दहेज के रूप में ले कर आए। जिससे कि वह सिलाई का दुकान खोल सके। लेकिन इस पर पत्नी ने असमर्थता जाहिर कि कहा कि उनके पिता खुद कर्ज में डुबे हुए है, वो कहां से 5 लाख रुपये दे पाएंगे। उनके पिता अभी इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ है। दहेज देने से इनकार करने पर अजित अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा करने लगा। 


अजीत के द्वारा कई बार संगिना को बुरी तरफ पीटा भी गया।  इस बीच वह पत्नी को मायके से वापस अपने घर ले आया। लेकिन दोनों के बीच  झगड़ा शांत नहीं हुआ। चार दिन पूर्व 26 अगस्त को भी दोनों के बीच झगड़ा फिर हो गया । झगड़ा तो शांत तो हो गया लेकिन अजीत के मन में कुछ ओर ही चल रहा था। 29 अगस्त को भी पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और झगड़ा हुआ। 


इस बार अजीत ने उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक कदम उठाते हुए गला दबा संगिना को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं शव को छिपाने के लिए अजीत अपने भाइयों के साथ गांव के ही नदी में फेंकने निकल पड़ा लेकिन पड़ोस के लोगों ने यह दिख लिया और उसके बाद इस बात की सूचना मृतका के मायके वालों और पुलिस को दे दी । 


वहीं पुलिस के आने की सूचना के बाद घबराकर अजित घर पहुंच गया और शव को घर में ही छोड़ भाइयों के साथ फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी पति अजीत को गांव से ही अरेस्ट कर लिया है। वही उसके भाईयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट