ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / bihar / munger-news / Bihar News: बिहार के इस जिले में पिछले दो महीने से क्यों बंद...

Bihar News: बिहार के इस जिले में पिछले दो महीने से क्यों बंद हैं 40 सरकारी स्कूल? बच्चों की शिक्षा पर संकट

Bihar News: मुंगेर में गंगा के बढ़ते जलस्तर से तीन प्रखंडों के 40 स्कूल पिछले दो महीने से बंद पड़े हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को मर्ज किया है लेकिन छात्र नहीं पहुंच पा रहे हैं।

19-Sep-2025 04:24 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के मुंगेर में पिछले दो माह से गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण सदर, बरियारपुर और अन्य प्रखंडों के करीब 40 विद्यालयों को बंद करना पड़ा है। इन इलाकों में बाढ़ का पानी घुस जाने से सैकड़ों परिवारों को अपना घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर आश्रय लेना पड़ा, जहां वे अपने परिवार और पशुधन के साथ किसी तरह जीवन व्यतीत कर रहे हैं।


शिक्षा विभाग ने इन बंद स्कूलों को अन्य संचालित विद्यालयों में मर्ज तो कर दिया है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बच्चे उन स्कूलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे वे शिक्षा से पूरी तरह वंचित हो गए हैं और उनका शैक्षणिक भविष्य अधर में लटक गया है। शिक्षक किसी तरह वैकल्पिक स्कूलों में ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं, लेकिन छात्रों की उपस्थिति ना के बराबर है। यह स्थिति लगातार दो महीने से बनी हुई है।


इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि, गंगा के जलस्तर बढ़ने से जिले के 40 विद्यालय अस्थायी रूप से बंद हैं। सभी को अन्य स्कूलों में मर्ज कर दिया गया है। परीक्षा छूटने वाले छात्रों की परीक्षा बाद में ली जाएगी, और जैसे ही जलस्तर घटेगा, विद्यालयों को फिर से नियमित रूप से चालू कर दिया जाएगा। बहरहाल, जब तक पानी नहीं उतरता, तब तक बाढ़ प्रभावित बच्चों की पढ़ाई ठप पड़ी हुई है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।