ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / munger-news / Bihar News: बाइक समेत गड्ढे में जा गिरे तीन दोस्त, दो की मौके...

Bihar News: बाइक समेत गड्ढे में जा गिरे तीन दोस्त, दो की मौके पर हुई मौत; बकरी के चक्कर में गई जान

Bihar News: बिहार के मुंगेर में बकरी को बचाने के चक्कर में दो लड़कों की जान चली गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे.

01-May-2025 03:28 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोगों की जान जा रही है। राज्य के अगल-अलग हिस्सों से हर दिन सड़क हादसों में लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा घटना मुंगेर से सामने आई है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। घटना धरहरा थाना क्षेत्र के गंगापुर बहियार की है।


जानकारी के मुताबिक, मोहनपुर निवासी तीन युवक राजकुमार, रूप कुमार और भवसी यादव एक ही बाइक पर सवार हो गंगापुर बहियार अपने खेत देखने गए थे। जब तीनों खेत देखकर वापस लौट रहे थे, तभी गंगापुर बहियार के पास ही बाइक के सामने अचानक एक बकरी आ गई। जिसको बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढा में जा गिरी।


स्थानीय लोगों ने तीनों लड़कों को गड्ढे से निकाला लेकिन तबतक गहरी चोट लगने के कारण रूप कुमार और भवसी यादव की मौके पर ही मौत हो गई  वहीं गंभीर रूप से घायल राजकुमार को स्थानीय लोगों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।