ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / bihar / मुंगेर को अगले महीने मिलेगा बड़ा तोहफा: ललन सिंह और सम्राट चौधरी करेंगे...

मुंगेर को अगले महीने मिलेगा बड़ा तोहफा: ललन सिंह और सम्राट चौधरी करेंगे गंगा पथ (मरीन ड्राइव) और मदर डेयरी यूनिट का शिलान्यास

मुंगेर को अक्टूबर के पहले सप्ताह 2 या 3 को दिवाली का बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। ललन सिंह और सम्राट चौधरी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) व मदर डेयरी मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास करेंगे। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह अभी से ही देखने को मिल रहा है।

18-Sep-2025 10:21 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले मुंगेर जिले को अक्टूबर के पहले सप्ताह 2 या 3 अक्टूबर को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। उस दिन केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों दो बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया जाएगा। 5 हजार करोड़ की लागत से बन रहे गंगा पथ (मरीन ड्राइव) और 14 एकड़ में  250 करोड़ की लागत से बनने वाला मदर डेयरी के मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी संयुक्त रूप से करेंगे।  


बिहार में डबल इंजन की सरकार लगातार सौगातों की बौछाड़ कर रही है। मुंगेर जिला अंतर्गत तीनों विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए , सड़क , स्वास्थ्य, शिक्षा और भी कई जन उपयोगी योजनाओं का लगातार शिलान्यास और उद्घाटन किया जा रहा है। आगामी अक्टूबर के पहले सप्ताह में 2 या 3 तारीख मुंगेर वासियों के लिए एक विशेष दिन साबित होने वाला है। इस दिन केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों दो बड़े प्रोजेक्ट जिसमे 5 हजार करोड़ की लागत से बन रहे गंगा पथ (मरीन ड्राइव ) और 14 एकड़ में बन 250 करोड़ की लागत से बनने वाला मदर डेयरी के मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास किया जाएगा। 


केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री ने इस बात की जानकारी दी। कहा कि वे मुंगेर अक्टूबर के पहले सप्ताह 2 या 3 तारीख को आयेंगे और यहां के लोगों को बड़ा तोहफा देंगे। उस दिन मुंगेरवासियों के लिए दीपावली का दिन होगा। इस दिन दिल्ली में कॉपरेटिव सोसाइटी द्वारा संचाली मदर डेयरी को जमालपुर के औद्योगिक क्षेत्र के 14 एकड़ भूमि में 250 करोड़ की लागत से मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास किया जाएगा तो मुंगेर 5 हजार करोड़ की लागत से बनने वाला गंगा पथ (मरीन ड्राइव ) का भी शिलान्यास होगा और ये दोनों योजना बनने के बाद मुंगेर में आर्थिक विकास के साथ साथ मुंगेर में पर्यटन का भी विकास होगा । 

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट