बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
04-Apr-2022 09:18 AM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR : बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। एमएलसी चुनाव के लिए समस्तीपुर में भी सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। समस्तीपुर में कुल 20 मतदान केंद्र बनाए गए है, जहां पांच हजार पांच सौ अड़सठ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
यूँ तो यहां कुल 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है लेकिन मुख्य मुकाबला आरजेडी की रोमा भारती और बीजेपी से तरुण कुमार के बीच ही माना जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी जेडीयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर समस्तीपुर अंचल कार्यालय केंद्र पर पहले वोटर के तौर पर अपना मतदान किया। रामनाथ ठाकुर ने कहा कि जनप्रतिनिधियो के बेहतरी के लिए यह चुनाव है इसमें हिस्सा जरूर लेना चाहिए।
वोटिंग शाम 4 बजे तक होगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। सभी केंद्रों पर वोटिंग की लाइव वेबकास्टिंग होगी। अगर किसी केंद्र पर कोई गड़बड़ी हुई तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
पटना से 6, नालंदा से 5, गया-जहानाबाद-अरवल से 5, औरंगाबाद से 8, नवादा से 11, भोजपुर-बक्सर से 2, रोहतास-कैमूर से 9, सारण से 8, सीवान से 8, गोपालगंज से 6, पश्चिम चंपारण से 7, पूर्वी चंपारण से 7, मुजफ्फरपुर से 6, वैशाली से 6, सीतामढ़ी-शिवहर से 5, दरभंगा से 13, समस्तीपुर से 8, मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा से 13, बेगूसराय-खगड़िया से 12, सहरसा-मधेपुरा-सुपौल से 14, भागलपुर-बांका से 7, मधुबनी से 6, पूर्णिया-अररिया सह किशनगंज से 7 और कटिहार निर्वाचन क्षेत्र से 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।