ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन इलाकों में भारी बारिश.. घर से...

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन इलाकों में भारी बारिश.. घर से बाहर ना निकलें

19-Sep-2022 01:08 PM

PATNA : बिहार के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों बारिश देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी पटना में भी बारिश ने जोर पकड़ा है लेकिन आज पटना में सूरज देवता के दर्शन सुबह से हो रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के इस ताजा अलर्ट में लोगों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।


मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के मुताबिक सुबह 11:10 बजे से यह अलर्ट एक्टिव है जो दोपहर बाद तक लागू रहेगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में भारी वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।पूर्णिया जिले के पूर्णिया पूर्वी, जलालगढ़, कस्बा, श्रीनगर,रूपौली, भवानीपुर, अमौर, बैसा, बैसी, डगरूआ प्रखंड में अलर्ट है। इसके आलावा कटिहार के हसनगंज, कोरहा, फलका, कुर्सेला, बरारी प्रखंड में अलर्ट जारी किया गया है जबकि अररिया के अररिया, जोकीहाट, रानीगंज, फारबिसगंज, प्रखंड में अलर्ट जारी किया है। लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। दोपहर 1:30 बजे  तक का यह अलर्ट है।


आपदा प्रबंधन विभाग ने भारी वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी कर दिया है। मधेपुरा के सिंघेश्वर स्थान, मुरलीगंज, गमहरिया, घैलाढ, कुमारखंड, ग्वालपाड़ा, बिहारीगंज, उदाकिशनगंज प्रखंड में बारिश के दौरान भारी वज्रपात का अलर्ट है। वहीं सुपौल के सुपौल सदर, पिपरा, किशनपुर, सारयगढ़, राघोपुर, निर्मली, छातापुर, प्रतापगंज, त्रिवेणीगंज प्रखंड के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जबकि सहरसा जिला के सत्तरकटैया, नौहट्टा प्रखंड में भी आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से बारिश के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। दोपहर 3:00 बजे तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है।