बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
15-Jun-2023 04:09 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में गर्मी से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त है. पिछले 1 सप्ताह में गर्मी अपने प्रचंड रूप में आ गई है. ऐसे में बिहारवासियों को भीषण गर्मी के साथ-साथ हीट वेव की मार भी झेलनी पड़ रही है. वहीं भारी गर्मी से प्रभावित जनजीवन को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को हीटवेव से सावधानी बरतने के लिए भी सलाह दी है.
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में आने वाले 72 घंटे और भी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. इस लिस्ट में गोपालगंज, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद गया, नवादा, शेखपुरा, सुपौल अररिया पूर्णिया मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, बेगूसराय, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, वैशाली, किशनगंज, पटना, नालंदा जहानाबाद, अरवल, भोजपुर और बक्सर का नाम शामिल है.
पटना मौसम विभगा ने बताया कि गोपालगंज, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और शेखपुरा, जिला में एक्सट्रीम हीट वेव का अलर्ट है. तो सुपौल, अररिया, पूर्णिया, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, बेगूसराय, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, वैशाली और किशनगंज जिलों में हीटवेव का अलर्ट पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर जिलों में सीवियर हीट वेव का अलर्ट है.
वही बुधवार को पटना सहित 10 जिलों में लू की स्थिति रही. जबकि पांच जिलों में भीषण लू की स्थिति रही. पटना में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री पर पहुंच गया. बुधवार को इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा. इस हफ्ते पटना का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री तक पहुंचा था.