BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
23-Mar-2026 08:13 PM
By First Bihar
VAISHALI: बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें छात्राओ ने फिर से सफलता का परचम लहराया है। इसी कड़ी में वैशाली की बेटी ने भी पूरे राज्य में चौथा स्थान प्राप्त कर ना सिर्फ जिले का नाम रोशन किया बल्कि अपने परिवार का सपना भी साकार किया है।
उत्क्रमित उच्च विद्यालय देशरी की छात्रा मानवी ने वाणिज्य संकाय में 474 अंक के साथ पूरे बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया है जिसके बाद इलाके में उत्साह है और मानवी के घर पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।सीए बनने का सपना देखने वाली मानवी ने अपने सपने को पूरा करने की दिशा में पहला कदम मजबूती से आगे बढ़ा दिया है।
मीडिया से बात करते हुए मानवी ने बताया कि इस सफलता के पीछे दादी के साथ साथ पूरे परिवार का योगदान है वहीं मानवी ने वाणिज्य पढ़ने वाले बच्चों को भी सफलता का मूलमंत्र दिया और विस्तार से बताया कि कैसे पढ़ाई कर टॉप किया जा सकता है।बात अगर मानवी के परिवार की करे तो मानवी के पिता पिछले 25 साल से अखबार बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है।
मानवी के पिता पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें चार बच्चे है जिसमें दो लड़की दिव्यांग है जबकि मानवी और एक लड़का पूरी तरह स्वस्थ है और परिवार चलाने के लिए अखबार बेचने के साथ साथ एक छोटा सा किराना दुकान भी चलाते है जबकि मां संगीता देवी गृहणी है जो घर का सारा काम संभालती है।बहरहाल एक बार फिर मानवी ने साबित कर दिया है कि अगर मन मे कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो किसी तरह की परेशानी उसे रोक नहीं सकती है और ग्रामीण इलाके में रह कर भी अपनी सफलता का परचम लहरा सकते है।