बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
04-Jan-2022 12:53 PM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गंभीर हैं. सोमवार को सीएम की जनता दरबार में भी कई संक्रमित मिले हैं. इसके अलावा कई नेताओं के भी संक्रमित होने की खबर है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक करेंगे, जिसमें कोरोना गाइडलाइन और आंशिक लॉकडाउन लगाने पर फैसला कर सकते हैं। इस बीच बिहार सरकार के मंत्री जीवेश कुमार ने एक बड़ा बयान दिया है.
दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा है लोगों को कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है. पूरे बिहार को अलर्ट मोड में रखा गया है. कोरोना से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है. मंत्री ने कहा कि अब कोरोना के बीच ही काम करने की आदत डालनी होगी.
मंत्री ने कहा कि कोविड-19 अपना रूप बदल रहा है. कभी कोरोना, कभी डेल्टा तो कभी ओमिक्रोन आ रहा है. पता नहीं यह सब कब रुकेगा और ऐसे में बार-बार लाकडाउन भी नहीं लगाया जा सकता. ऐसे में लोगों को अब इसके साथ जीने की आदत डालनी होगी.
मंत्री ने कहा कि बार-बार लाकडाउन लगाते रहने से रोजी-रोटी समस्या हो रही है. इसको भी ध्यान देना चाहिए. कोरोना के चलते अब देश और राज्य की अर्थव्यवस्था की रफ्तार को रोक तो नहीं सकते.