ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / मानसून ने तोड़ा 17 सालों का रिकार्ड, दक्षिण बिहार में कोई राहत नहीं,...

मानसून ने तोड़ा 17 सालों का रिकार्ड, दक्षिण बिहार में कोई राहत नहीं, जानें आपके जिले का क्या है हाल

13-Jun-2023 07:23 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में इन दिनों कहीं धूप कहीं छाया का खेल चल रहा है. बिहार में मानसून ने पिछले 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. प्रदेश में  13 जून से मॉनसून आने का दिन निर्धारित है लेकिन 1 दिन पहले 12 जून को उत्तर पूर्व बिहार के 5 से 6 जिले में मॉनसून ने दस्तक दिया है. राज्य के पूर्णिया जिले और किशनगंज में मानसून ने दस्तक दे दी है, यहां भारी बारिश शुरू हो गई है. 


बता दें इससे पहले साल 2006  में मानसून ने समय से पहले 6 जून से दस्तक दिया था. वहीं दक्षिण बिहार में लू और भीषण गर्मी से परेशान हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी मंगलवार को 6 जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. इनमें मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, सुपौल और भागलपुर जिले में वर्षा होने का अनुमान है.


बिहार जे सभी जिलों में अगले 5 दिनों तक बारिश की कोई चेतवानी नहीं है. जबकि 1 से 2 डिग्री तापमान में वृद्धि के साथ भीषण गर्मी पड़ने के अनुमान हैं. वही मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में हीट वेव की चेतावनी दी है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण,औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, शेखपुरा, नवादा और गया जिला शामिल हैं.जहां तापमान में वृद्धि, भीषण गर्मी के साथ लू की संभावना बनी रहेगी. और राजधानी पटना, नालंदा, वैशाली, बक्सर, जहानाबाद और अरवल में भी तापमान में हल्की वृद्धि के साथ भीषण गर्मी का अनुमान है.