करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
14-Feb-2025 09:40 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हर रोज आ रहे हैं। बिहार से भी हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ जाकर पवित्र संगम में डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के साथ प्रयागराज के रूट की सभी ट्रेनें भरी हैं। ट्रेन में पांव रखने तक की जगह नहीं है, बावजूद इसके लोग मानने को तैयार नहीं है।
महाकुंभ जाने की लोगों में ऐसी जिद है कि वो बस किसी भी तरह मारामारी करके ट्रेन में चढ़ना चाहते हैं। आए दिन पटना जंक्शन पर महाकुंभ जाने वालो लोगों की भयंकर भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों में सीट पाने के लिए यात्री धक्का-मुक्की कर रहे हैं। ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोग ट्रेन के दरवाजों और बोगियों के बीच खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं।
पटना जंक्शन सहित बिहार के कई रेलवे स्टेशनों पर महाकुंभ जाने के लिए अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को पटना जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर भारी भीड़ देखने को मिली। यात्रियों की संख्या इतनी अधिक थी कि पांच और छह नंबर प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। खासतौर पर पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ इस कदर बढ़ गई कि लोग ट्रेन के दरवाजों और यहां तक कि दो बोगियों के बीच खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हो गए। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस और सीमांचल एक्सप्रेस जैसी यूपी जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ थी। पटना से दिल्ली और यूपी जाने वाली ट्रेनों के एसी और स्लीपर कोच में टिकट नहीं मिल रहे हैं। वेटिंग लिस्ट भी पूरी तरह फुल हो चुकी है, जिससे लोग मजबूरन जनरल कोच में सफर कर रहे हैं।