Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी
08-Aug-2025 08:54 PM
By First Bihar
MADHUBANI: इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां नहर में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। लोगों का कहना है कि जिला मुख्यालय से सटे PHC में सुविधाओं का घोर अभाव रहने के कारण ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो सका। जिस कारण तीन बच्चियों की मौत हो गई ।
घटना रहिका थाना क्षेत्र चौक के निकट की है। बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर में एक महिला सहित चार बच्चियां नहर के पास शौच के लिए गई थी, तभी पैर फिसला और चीख पुकार मच गयी। इस दौरान नहर में डूबी 4 बच्चियों और महिला को ग्रामीणों ने पानी से निकाला और पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां तीन बच्चियों की मौत हो गयी जबकि अन्य दो की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मधुबनी रेफर कर दिया।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। लोगों का कहना है कि जिला मुख्यालय से सटे PHC में सुविधाओं का घोर अभाव रहने के कारण ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो सका। जिस कारण तीन बच्चियों की मौत हो गई । आक्रोशित लोगों ने रहिका इंसाफ चौक और रहिका प्रखंड चौक को घंटों जामकर दिया। सूचना पर रहिका पहुंचे सदर SDM चंदन कुमार झा ,सदर DSP अमित कुमार ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया।
मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेजा। मृतका की पहचान रहिका इंसाफ चौक निवासी मोहम्मद इसराइल की 13 वर्षीय पुत्री रानी परवीन, मोहम्मद मुस्ताक की 12 वर्षीय पुत्री नाफिया खातून और अब्दुल नदब की 13 वर्षीय पुत्री आसमान परवीन के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों मृतका एक ही मोहल्ले की रहने वाली थी। इस घटना के बाद मुहल्ले में मातमी सन्नााटा पसरा हुआ है। रहिका PHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर सदर SDM ने दो सदस्यीय टीम का गठन कर जांच का आदेश दिये हैं। मधुबनी के रहिका, औंसी, नगर थाना और अरेर थाना की पुलिस घटनास्थल और पीएचसी पर कैंप कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट