BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
17-Mar-2026 04:21 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के घर और कार्यालय पर छापेमारी की।
जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम जयनगर स्थित उनके आवास और कार्यालय पहुंची, जहां कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान ईओयू के अधिकारियों ने कार्यालय में मौजूद कर्मियों और अन्य अधिकारियों से पूछताछ भी की। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यालय और घर के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति को अंदर-बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार, कार्यपालक अभियंता के पास आय से अधिक कई करोड़ रुपये की संपत्ति होने की आशंका है, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई है।
हालांकि, ईओयू के अधिकारियों ने फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक जानकारी देने से इनकार किया है और कहा है कि वरीय अधिकारियों द्वारा ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।