बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
11-Feb-2026 05:17 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में 10 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है, शराब बंद रहने के चलते लोग सूखा नशा करने लगे हैं। इस तरह के नशे का प्रचलन काफी बढ़ गया है। शराबबंदी वाले राज्य में अब लोग खुलेआम गांजा, स्मैक, नशीली दवाइयां, कफ सिरप, सुलेशन, व्हाइटनर, इंजेक्शन आदि का इस्तेमाल नशा के लिए कर रहे हैं। वही इस तरह के नशे को रोकने के लिए सरकार लगातार कार्रवाई भी कर रही है।
इसी क्रम में बिहार के मधुबनी जिले में अवैध दवा कारोबार के खिलाफ और सूखे नशे के कारण बढ़ रही आपराधिक वारदातों को लेकर कार्रवाई की गयी। जिला प्रशासन और ड्रग कंट्रोलर की टीम ने यह कार्रवाई की। जिससे अवैध दवा दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया। इस टीम में शामिल सदर एसडीएम चंदन झा ,सदर डीएसपी 1 अमित कुमार ,नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने ड्रग कंट्रोलर के साथ मधुबनी शहर के सिंघानियां चौक स्थित एक दवा दुकान में छापेमारी की।
इस दौरान कई प्रकार के दवाओं के नमूने को जांच के लिए जब्त किया गया। बताया जाता है कि जिले के दवा दुकानों में अवैध तरीके से दवा का कारोबार एक रैकेट चल रहा है। जिसे लेकर आसानी से दुकानदारों द्वारा बेरोकटोक अवैध तरीके से प्रतिबंधित दवाओं को बेचा जा रहा है। इससे जिला का ड्रग कंट्रोलर कार्यालय भी सवालों के घेरे में है। स्थानी लोगों अब ड्रग कंट्रोलर कार्यालय की भूमिका की जांच करने की मांग कर रहे हैं। सदर एसडीएम चंदन झा ने बताया कि सभी अवैध दवा दुकानों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जो गड़बड़ी करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट