ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / bihar / madhepura-news / मधेपुरा में नवजात की मौत पर बड़ी कार्रवाई, सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

मधेपुरा में नवजात की मौत पर बड़ी कार्रवाई, सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

मधेपुरा में नवजात की मौत, इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली के आरोपों के बाद सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल को सील कर दिया। मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

06-Feb-2026 07:45 PM

By First Bihar

MADHEPURA: मधेपुरा के सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल पर सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। नवजात की मौत के बाद अवैध वसूली मामले में उक्त अस्पताल को सील कर दिया गया है। प्राइवेट नर्सिंग होम पर इस कार्रवाई पर इलाके के तमाम निजी अस्पतालों में हड़कंप मचा हुआ है. 


मधेपुरा के सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल पर इलाज के नाम पर अवैध वसूली, बदसलूकी और लापरवाही का आरोप लगाया गया था। मधेपुरा के ग्वालपाड़ा प्रखंड के रसना पंचायत के वार्ड 09 निवासी प्रकाश मंडल एवं उनकी पत्नी मीरा कुमारी ने जिलाधिकारी अभिषेक रंजन से शिकायत की थी। आवेदन देकर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी थी। 


मीरा कुमारी ने बताया कि 3 फरवरी को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उन्हें ग्वालपाड़ा सीएचसी ले जाया गया, लेकिन उपकरण की कमी का बहाना बनाकर उन्हें रेफर कर दिया गया। इसी बीच मधेपुरा पहुंचते ही दो दलाल एंबुलेंस रोककर कहने लगा कि सदर अस्पताल में बेड खाली नहीं है। उन्हें कर्पूरी चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। मीरा देवी ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये। 


कहा कि नवजात को आईसीयू में भर्ती कराने के नाम पर पहले 5,000 और बाद में 4,000 रुपये वसूले गये। बाद में डॉक्टरों ने 50,000 रुपये तक खर्च होने की बात कही और लगातार पैसे का  दबाव बनाने लगे। गरीबी के कारण जब परिजनों ने पैसे देने से मना किया और अपनी मजबुरी बताई तो अस्पताल कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और नवजात को देखने तक नहीं दिया गया। 


आरोप है कि इलाज में लापरवाह के कारण नवजात की हालत बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद भी अस्पताल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश करने लगे और परिजनों को बाहर खदेड़ दिया। मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन डा. विजय कुमार ने कार्रवाई करते हुए सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल को सील कर दिया। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है। 

news image

news image