ब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / bihar / कुंदन कुमार सिंह ने बेगूसराय सीट से किया नामांकन, चुनाव में जीत का...

कुंदन कुमार सिंह ने बेगूसराय सीट से किया नामांकन, चुनाव में जीत का किया दावा

14-Oct-2020 05:44 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कुंदन कुमार सिंह ने सदर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए बाजार समिति के समीप से एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ निकला जुलूस वीर कुंवर सिंह चौक, मिलन चौक, ओवर ब्रिज, सुभाष चौक, हर-हर महादेव चौक, मेन रोड, नगर निगम चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचा. इस दौरान कुंदन कुमार सिंह ने शहीद स्मारक समेत तमाम जगहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. 


नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हो रहा है. सरकार का एजेंडा है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का एजेंडा बिहार और देश को नई ऊंचाई पर ले जा रहा है. मेरे एजेंडे में शुरू से ही शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं को रोजगार और किसानों की आय बढ़ाना है. इसी एजेंडा पर हम काम करते रहेंगे, सब की तकलीफ दूर होगी. 


उन्होंने कहा कि प्रकृति के कारण बेगूसराय में जलजमाव की हालत हुई है. इसके लिए निवर्तमान कांग्रेस विधायक को जवाब देना होगा कि उन्होंने क्या किया है. बेगूसराय में अच्छा हॉस्पिटल खुले, उच्च शिक्षण संस्थान की व्यवस्था और विश्वविद्यालय के लिए बिहार और केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो विकास की गति तेज हुई है, उसे और उंचाई पर ले जाना ही एनडीए का संकल्प है. केंद्र और बिहार सरकार ने बेगूसराय विकास के जो बड़े आयाम गढ़े हैं, आगामी सरकार उस आयाम को और तेज गति देगी.