बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
21-Mar-2025 02:37 PM
By First Bihar
KK Pathak : बिहार के परेशान शिक्षकों को अब फिर से केके पाठक याद आने लगे हैं, जी हां.. वही केके पाठक जो कभी इन शिक्षकों के लिए अत्याचार करने वाले और प्रताड़ना करने वाले एक अधिकारी थे, आज वे इनकी नजरों में मसीहा बन गए हैं. शिक्षकों का कहना है कि केके पाठक के कार्यकाल में उन्हें समय पर सैलरी मिल जाया करती थी, लेकिन हालात अब बदल चुके हैं.
अब आलम यह है कि यह लापरवाह विभाग तीन-तीन महीने की सैलरी लटकाकर बैठी है, इससे शिक्षक अब परेशान हो उठे हैं और आंदोलन तक करने की धमकी दे रहे हैं. शिक्षकों का कहना है कि उनका अपने परिवार तक को चलाना मुश्किल हो रहा है. आखिर ऐसे में भला उनके पास और विकल्प ही क्या बचता है. ये टीचर अब केके पाठक को याद कर पश्चाताप के आंसू बहा रहे हैं.
बता दें कि पीड़ित शिक्षकों ने यह तक कहा है कि उन्होंने कई उच्च अधिकारियों के पास शिकायत की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ, ऐसे में अब इन्होने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर 31 मार्च तक बकाया वेतनों का भुगतान नहीं किया जाता है तो सभी शिक्षक 1 अप्रैल से जिला शिक्षक कार्यालय के सामने धरना तथा अनशन पर बैठ जाएँगे.
बताते चलें कि ऐसे शिक्षकों का अब अपने बच्चों की फीस तक भर पाना मुश्किल हो गया है, पहले इन्हें महीने के ख़त्म होते ही समय पर वेतन भुगतान कर दिया जाता था. लेकिन अब पिछले 78 दिनों से ये सभी अपनी मेहनत की कमाई पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, फिर भी कोई नतीजा नहीं निकल रहा है. देखना होगा कि अब कितने दिनों में आखिर इन शिक्षकों की इस समस्या का निदान किया जाता है.