ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / kishanganj / अब किशनगंज के प्राइवेट स्कूलों में होगी उर्दू की पढ़ाई, शिक्षा विभाग ने...

अब किशनगंज के प्राइवेट स्कूलों में होगी उर्दू की पढ़ाई, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार के अल्पसंख्यक बहुल्य जिला किशनगंज के प्राइवेट स्कूलों में ऊर्दू की पढ़ाई नहीं होती थी। लेकिन अब शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है कि CBSE बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त सभी प्राइवेट स्कूलों के मालिकों को अब इसकी व्यवस्था करनी होगी।

31-Dec-2024 06:11 PM

By First Bihar

KISANGANJ: बिहार के किशनगंज जिले के प्राइवेट स्कूलों में अब उर्दू की पढ़ाई होगी। इसे लेकर किशनगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने CBSE बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त सभी प्राइवेट स्कूलों के प्रिसिंपल और प्रबंधक को अपने-अपने स्कूल में उर्दू की पढ़ाई शुरू करने को कहा है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने आदेश जारी किया है।


हरेक प्राइवेट स्कूलों में उर्दू की पढ़ाई शुरू किये जाने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जो पत्र जारी किया है उसमें इस बात का जिक्र है कि किशनगंज के सांसद डॉ. मो. जावेद की अध्यक्षता में 19 अक्टूबर 2024 को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई थी। उसी में इस बात की चर्चा हुई थी। 


किशनगंज के विधायक ने अपनी बातें रखी थी। बताया था कि किशनगंज जिला अल्पसंख्यक बहुल्य जिला है। लेकिन CBSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त यहां के प्राइवेट स्कूलों में उर्दू की पढ़ाई नहीं हो रही है। इसे लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गयी थी। जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किशनगंज के तमाम सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में उर्दू की पढ़ाई शुरू करने का निर्देश दिया है। अपने-अपने विद्यालयों में उर्दू की पढाई की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए इसकी जानकारी जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय किशनगंज को उपलब्ध कराने को कहा गया है। यह आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय किशनगंज की प्रशाखा समग्र शिक्षा ने 30 दिसंबर 2024 को जारी किया है। जिसका पत्रांक संख्या BEP-1649 है।