ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / kishanganj-news / Bihar News: बिहार की जीविका दीदी सफलता की भरेंगी नई उड़ान, चाय...

Bihar News: बिहार की जीविका दीदी सफलता की भरेंगी नई उड़ान, चाय कंपनी की बनेंगी मालकिन, इस जिले से शुरू हुआ सफर

Bihar News: अब बिहार की जीविका दीदी सफलता के नये आयाम छूएंगी। वे अब चाय की खेती करेंगी, अपनी फैक्ट्री चलाएंगी और एक नई पहचान के साथ अपनी खुद की चाय कंपनी की मालकिन भी बनेंगी।

28-Apr-2025 12:10 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिहार की जीविका दीदी सफलता की नई उड़ान भरने वाली हैं। जल्द ही उन्हें एक नई पहचान मिलेगी। बिहार में जीविका दीदियां अब चाय की खेती करेंगी, अपनी फैक्ट्री चलाएंगी और अपनी खुद की चाय कंपनी की मालकिन भी बनेंगी। बिहार की नीतीश सरकार ने इस शानदार योजना पर मुहर लगा दी है। जिससे न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी बल्कि राज्य के विकास को भी रफ्तार मिलेगी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके बाद ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने इस योजना से जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी। इसके तहत जीविका दीदियों को चाय की खेती और चाय फैक्ट्री के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी दी जाएगी। किशनगंज जिले में चाय बागान का रजिस्ट्रेशन किया गया है और अब वहां जीविका दीदियों का एक स्पेशल प्रोडक्शन ग्रुप भी तैयार किया गया है।


किशनगंज जिले के पोठिया ब्लॉक के कालिदास किस्मत गांव में स्थित ‘टी-प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग यूनिट’ को बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रमोशन कमिटी को सौंप दिया गया है। इस यूनिट को सरकार ने विशेष योजना के तहत तैयार कराया था और अब अगले 10 सालों तक लीज पर लेकर इसे जीविका दीदियों के द्वारा ऑपरेट करवाया जायेगा। जीविका दीदियों का एक “प्रोड्यूसर ग्रुप” भी तैयार किया गया है। इन दीदियों को चाय की खेती, प्रोडक्शन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के हर चीज की पूरी ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वे एक सफल बिजनेसवूमन बन सकें।


चाय कंपनी के निदेशक मंडल से लेकर शेयरधारकों तक, सबमें जीविका से जुड़ी महिलाएं ही होंगी। यह पहल न सिर्फ महिलाओं को सेल्फ डिपेंडेंट बनाएगी, बल्कि उन्हें नेतृत्व करने का भी मौका देंगी। इस योजना ने ना सिर्फ जीविका दीदियों की जिंदगी सुधरेगी बल्कि बिहार की पहचान भी देशभर में एक नई चाय ब्रांड के तौर पर होगी।