सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
28-Apr-2025 03:35 PM
By Viveka Nand
Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक अधिकारी पर संगीन आरोप लगे हैं. कम उम्र की एक महिला शिक्षक ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर गलत मंशा से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जांच बिठा दी है. साथ ही प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से प्रभार ले लिया गया है.
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कम उम्र की महिला शिक्षिका को प्रताड़ित किया. गलत मंशा से प्रताड़ित करने के आरोप में जांच बिठाई गई है. किशनगंज डीएम ने स्थानीय शिकायत समिति के सदस्य सचिव सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को जांच का जिम्मा दिया है. डीएम ने 3 दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा है.
मामला किशनगंज से जुड़ा है, जहां के ठाकुरगंज ब्लॉक के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार पर महिला शिक्षिका को गलत मंशा से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. शिक्षिका के आवेदन पर स्थानीय शिकायत समिति के सदस्य सचिव सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस किशनगंज को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. इधर किशनगंज डीएम ने आरोपी प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ठाकुरगंज अजय कुमार से प्रभार ले लिया गया है . प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ठाकुरगंज अवधेश कुमार शर्मा को बीईओ का प्रभार दिया गया है.