Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर
24-Dec-2025 04:13 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: बिहार का चेरापूंजी और दार्जिलिंग कहा जाने वाला सीमांचल जिला किशनगंज इन दिनों भीषण शीतलहर की चपेट में है। भौगोलिक दृष्टि से बांग्लादेश और नेपाल के तराई क्षेत्र में बसे होने के कारण जिले में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
जिले में तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव किया है। अब स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर आम जनता, खासकर मजदूरों, टोटो चालकों और सड़कों पर चलने वाले राहगीरों को ठंड से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के बावजूद अब तक न तो जिला प्रशासन और न ही नगर परिषद द्वारा चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है और न ही जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है।
गौरतलब है कि बिहार सरकार ने राज्य के 17 जिलों को कोल्ड जोन घोषित किया है, जिसमें किशनगंज भी शामिल है। इसके बावजूद राहत व्यवस्था नहीं होना प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े करता है। इस गंभीर मुद्दे पर जब जिले के सांसद डॉ. जावेद आजाद और विधायक कमरुल होदा से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि वे प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। वहीं जिला पदाधिकारी की ओर से भी जल्द आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है।