ब्रेकिंग न्यूज़

Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा

Home / bihar / पत्नी चंदा के साथ खेसारी लाल यादव ने किया रोड शो, कहा..मैं छपरा...

पत्नी चंदा के साथ खेसारी लाल यादव ने किया रोड शो, कहा..मैं छपरा का बेटा हूं, जनता की सेवा के लिए राजनीति में आया हूं

छपरा विधानसभा में आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने पत्नी चंदा देवी के साथ भव्य रोड शो किया। हजारों की भीड़ को देख खेसारी ने कहा कि मैं छपरा का बेटा हूं, राजनीति में सेवा के लिए आया हूं, सत्ता के लिए नहीं।

22-Oct-2025 03:58 PM

By First Bihar

CHAPRA: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी चंदा देवी ने आज बुधवार को छपरा विधानसभा क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर में भव्य रोड शो किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े और अपने चहेते कलाकार को देखने के लिए उत्साहित नजर आए। लेकिन देखना यह होगा कि  यह भीड़ वोट मे कितना परिवर्तित होता है।


रोड शो के दौरान खेसारी लाल यादव ने वहां की जनता को संबोधित करते हुए कहा, मैं छपरा का बेटा हूँ। मुझे आप लोगों से कुछ नहीं चाहिए, सिर्फ आपका आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा से उन्हें जो भी प्रसिद्धि और दौलत मिली है, वह सब जनता की कृपा का नतीजा है।


अपने गानों को लेकर उठने वाले विवादों पर उन्होंने कहा कि हां, हमसे गाने में गलतियाँ हुई हैं, लेकिन हमारे गीतों की वजह से छपरा में नाले नहीं भरे, जलजमाव नहीं हुआ, सड़कें नहीं टूटीं और न ही कोई विकास रुका। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय छपरा को बदलने का है इसलिए हम राजनीति में कदम रख रहे हैं।


खेसारी लाल ने कहा कि छपरा उनका घर है और वे इसे साफ-सुथरा, सुंदर और विकसित शहर बनाना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि वे राजनीति में सेवा के उद्देश्य से आए हैं, न कि पद या लाभ के लिए। उनका लक्ष्य युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और शहर को बुनियादी सुविधाएं देना है।

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट