गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत
30-Sep-2025 05:46 PM
By First Bihar
KATIHAR: बिहार में जमीन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद को खत्म करने के लिए सरकार ने कई जरूरी कदम उठाए लेकिन जमीन का झगड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र का है जहां भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में केस दर्ज कराया गया है और कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने धारा 109 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए 6 नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गिरफ्तार लोगों में घुसो मंडल, पिंटू मंडल, राजू मंडल, सारथ मंडल, सदानंद मंडल और सत्यनारायण मंडल शामिल हैं। सभी कुर्सेला थाना क्षेत्र के चाय टोला वार्ड नंबर-07 के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इसी जमीन विवाद को लेकर इससे पहले भी कुर्सेला थाना कांड संख्या 90/24 (25 मई 2024) दर्ज किया गया था, जिसमें धारा 307 एवं आर्म्स एक्ट की धाराएँ लगाई गई थीं।