बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
06-Nov-2025 09:13 PM
By First Bihar
KATIHAR: मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के बेरिया फील्ड में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब लोग अचानक कुर्सियां तोड़ने लगे और हंगामा मचाने लगे। जब मशहूर शायर और कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी तय समय पर नहीं पहुंचे तब भीड़ बेकाबू हो गयी।
सभा स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक जुटे थे, लेकिन देर शाम तक उनके न आने से भीड़ भड़क गई और हंगामा शुरू हो गया। लोग ग़ुस्से में आकर तोड़फोड़ करने लगे और कुर्सियाँ पटक पटक कर तोड़ने लगे। लोगों ने टेबल-कुर्सी को तोड़ डाला और पोस्टर फाड़ डाले।
स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब कुछ लोग मंच पर चढ़ गये और हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला।
दरअसल इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह के पक्ष में वोट माँगने आने वाले थे, लेकिन देर रात तक न पहुँचने से जनता का सब्र टूट गया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पूरे दिन यह बताया गया कि “इमरान प्रतापगढ़ी रास्ते में हैं”, लेकिन देर रात तक कोई सूचना नहीं मिली। घटना के बाद से इलाके में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट