ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल

Home / bihar / 2 आतंकियों को ढेर कर शहीद हुआ बिहार का लाल, दो साल पहले...

2 आतंकियों को ढेर कर शहीद हुआ बिहार का लाल, दो साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे कैप्टन आशुतोष

09-Nov-2020 07:41 AM

MADHEPURA : तीन आतंकियों को मारते हुए बीएसएफ के कैप्टन आशुतोष कुमार समेत चार जवान रविवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर के माछिल इलाके में शहीद हो गए. शहीद जवानों ने आतंकियों के घुसपैठ के मंसूबे को नाकाम करते हुए उन्हें मार गिराया. 

दो साल पहले ही ज्वाइंन की थी नौकरी
हालांकि आंतकियों से लोहा लेते हुए बिहार के वीर सपूत बीएसएफ के कैप्टन आशुतोष कुमार शहीद हो गए. आशुतोष ने दो आतंकियों  को मार गिराया. शहीद कैप्टन आशुतोष घैलाढ़ प्रखंड के भतरंधा परमानंदपुर पंचायत के जागीर टोला वार्ड-17 के रहने वाले थे.  उनके पिता रविंद्र भारती घैलाढ़ पशु अस्पताल में अनुसेवक हैं. दो साल पहले ही आशुतोष ने सेना में नौकरी ज्वाइंन की थी. वह नौ महीने से बॉर्डर पर तैनात थे. 

दो बहनों के एकलौते भाई थे आशुतोष
रविवार की शाम पांच बजे जैसे ही उनके शहीद होने की सूचना मिली, पूरे गांव में मातम पसर गया. दोनों बहनों को अपने एकलौते भाई आशुतोष के शहीद होने की जानकारी जैसे ही मिली उनके घर में कोहराम मच गया. उनकी मां के विलाप को सुनकर कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहा है. 

अहले सुबह घुसपैठ कर रहे थे आतंकी
बीएसएफ के तरफ से बताया गया कि  रविवार की अहले सुबह बीएसएफ के 12 जवानों की टीम पाकिस्तान बार्डर से सटे माछिल इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी.इसी दौरान पांच आतंकियों को पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ करते देखा गया.  इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

दो आतंकियों को मारकर शहीद हो गए आशुतोष
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार   कैप्टन आशुतोष ने दो आतंकियों को मार गिराया. हालांकि बाद में आतंकियों की गोलीबारी में आशुतोष समेत चार जवान शहीद हो गए.  जबकि कुछ अन्य के घायल होने की सूचना है.