ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / bihar / बिहार में बिजली संकट थमा, लेकिन अब भी 300 मेगावाट की कमी

बिहार में बिजली संकट थमा, लेकिन अब भी 300 मेगावाट की कमी

12-Jul-2022 06:00 AM

PATNA : भीषण बिजली संकट से जूझ रहे बिहार के लिए सोमवार को एक अच्छी खबर आई। सोमवार को बिहार में बिजली संकट थम गया, लेकिन इसके बावजूद अभी भी राज्य में बिजली की कमी जारी है। सोमवार को बिहार में बिजली आपूर्ति में बहुत हद तक सुधार हो गया। एनटीपीसी की नवीनगर और बाढ़ यूनिट से प्रोडक्शन शुरू होने के कारण केंद्रीय कोटे से बिहार को लगभग पूरी बिजली मिली। मांग की तुलना में बिहार को मात्र 300 मेगावाट की कमी रही, जो बाजार से खरीदकर आपूर्ति की गई।


एनटीपीसी की नवीनगर यूनिट सोमवार की सुबह ही चालू हो गई। इससे बिहार को 560 मेगावाट बिजली मिलने लगी। ट्यूब लिकेज के कारण बाढ़ से उत्पादन ठप हुआ था जो देर रात बहाल हो गई। इस यूनिट से बिहार को 402 मेगावाट बिजली मिलने लगी। एनटीपीसी से बिहार को 5200 मेगावाट से अधिक बिजली दी गई।


राज्य के अंदर पीक आवर में कंपनी ने 6200 मेगावाट से अधिक बिजली आपूर्ति की। दिन में कम खपत के कारण कई बार ऐसी स्थिति रही जब एनटीपीसी की पूरी बिजली कंपनी नहीं ले पाई। पीक आवर में किल्लत के कारण कंपनी ने खुले बाजार से 300 मेगावाट बिजली की खरीदारी की। उम्मीद जताई जा रही है कि आगे आने वाले दिनों में यह कमी भी दूर कर दी जाएगी।