25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
04-Jan-2025 09:09 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर जिले के कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाँच की माँग की। मिली जानकारी के अनुसार, कुदरा थाना क्षेत्र के फूली गाँव निवासी छोटू शाह की 22 वर्षीय पुत्री बेबी कुमारी को प्रसव के लिए कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। प्रसव तो ठीक से हो गया, लेकिन उसके बाद बेबी कुमारी की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई।
बेबी कुमारी के पिता, छोटू शाह ने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी बेटी को रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल में सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं थी। इसलिए उन्हें निजी वाहन से बेबी कुमारी को भभुआ के सदर अस्पताल ले जाना पड़ा, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छोटू शाह का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान गई है और अगर उसे समय पर रेफर कर दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
भभुआ सदर अस्पताल के डॉक्टर साहिल राज ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था और जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी थी। लेकिन भभुआ सदर अस्पताल रेफर करने बाद भी सरकारी एम्बुलेंस नहीं मिली। परिजन उसे निजी वाहन से भभुआ सदर अस्पताल ले गये जहां के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से गुस्साएं परिजनों ने कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को भी इसका कारण बताया है।