25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
03-Jan-2025 03:32 PM
By First Bihar
KAIMUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं हादसे में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भभुआ से निकलकर सामने आ रहा है। जहां सड़क महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह भभुआ सीएचसी में ड्यूटी करने बेटे के साथ स्कूटी पर आ रही चतुर्थवर्गीय महिला स्वास्थ्य कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मृत महिला स्वास्थ्य कर्मी थाना क्षेत्र के कामता गांव निवासी शिवशंकर सिंह की 50 वर्षीय पत्नी धर्मशीला देवी बताई जाती है। घटना के सम्बंध में पता चला है कि महिला स्वास्थ्य कर्मी प्रतिदिन की तरह ही शुक्रवार को सुबह 9 बजे भभुआ सीएचसी में ड्यूटी करने अपने बेटे वकील सिंह के साथ स्कूटी से आ रही थी।
वहीं, आने के क्रम में ही डीपीएस स्कूल भभुआ के समीप गेहूं के पटवन के लिये लगाये गये लोहे के पाइप पर स्कूटी अनियंत्रित हो गयी और पीछे बैठी महिला स्वास्थ्य कर्मी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। इसके बाद घायलावस्था में महिला स्वास्थ्य कर्मी को इलाज के लिये तत्काल ही सदर अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ विनय तिवारी ने जांच कर महिला स्वास्थ्य कर्मी को मृत घोषित कर दिया।
मौत के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर, इस घटना की जानकारी पर सदर अस्पताल में भभुआ सीएचसी सहित सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों सहित कामता गांव के लोगों की भीड़ जुट गयी. पता चला है कि महिला स्वास्थ्य कर्मी के दो बेटे है।