25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
24-Jan-2025 03:24 PM
By Ranjan Kumar
Road Accident: कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के बीठवार गांव के पास ऑटो और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर में ऑटो पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है और छानबीन कर रही है।
मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव के स्वर्गीय बुद्धू बिंद का 35 वर्षीय बेटे बबलू बिंद के रूप में हुई है। मृतक बनारस में मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों द्वारा फोन पर घटना की जानकारी दिया गया कि घर में आग लग गई है और सारे सामान जल गए हैं। सूचना मिलते ही वह अपने गांव लौट रहा था, इसी दौरान टेंपो और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में जान चली गई।
मृतक के भतीजा रामराज बिंद ने बताया मेरे उसके चाचा बनारस में रहकर मजदूरी का काम करते थे। घर में आग लग गई थी इसकी जानकारी उनका फोन पर दिया गया तो वह गाड़ी पकड़ कर गांव आ रहे थे, तभी बीठवार गांव के पास ट्रैक्टर से ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें उनकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक तरफ घर जल गया और दूसरी तरफ बेटे की मौत हो गई है।