Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
25-Sep-2025 08:55 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैमूर जिले के भभुआ नगर के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित एनडीए संवाद कार्यक्रम में जिले के विकास पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं हैं। उन्होंने 2005 से पहले कैमूर की बदहाली का जिक्र करते हुए अपनी सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया और आगामी 10 प्रमुख परियोजनाओं का ऐलान किया है। इनमें मोहनियां से आरा तक फोरलेन सड़क का निर्माण और मोहनियां में बाईपास भी शामिल हैं जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे।
सीएम नीतीश ने कहा कि 2005 से पहले कैमूर में "कुछ नहीं था"। उनकी सरकार ने इंजीनियरिंग कॉलेज, महिला आईटीआई, पॉलिटेक्निक, जीएनएम कॉलेज जैसे संस्थान बनवाए। जिले में 103 पंचायत भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, बाकी भी शीघ्र पूरे होंगे। अब 10 नई परियोजनाओं पर काम तेज होगा, जिनमें मेडिकल कॉलेज, अधौरा में डिग्री कॉलेज, सोन-कोहिरा नदी लिंक परियोजना, अधौरा के पर्यटन स्थलों (करकटगढ़, तेल्हारकुंड, वंशीखोह) का विकास, प्रेक्षागृह निर्माण, अधौरा को सोन नदी का पानी उपलब्ध कराना, जमानियां गंगाजल उद्धार योजना, मोहनियां बाईपास, मोहनियां-आरा फोरलेन सड़क और आठ प्रखंडों में प्रखंड-अंचल कार्यालय भवन शामिल हैं।
भभुआ विधानसभा क्षेत्र में रामपुर में सीएचसी, 287 ग्रामीण सड़कें, तीन पुल, एक ग्रिड, तीन विद्युत उपकेंद्र और आठ कृषि फीडर पहले ही बन चुके हैं। सीएम ने सभी पंचायतों में विवाह भवनों के निर्माण पर 4026 करोड़ रुपये खर्च का ऐलान किया, ताकि ग्रामीणों को शादियों के लिए आसानी हो। उन्होंने कहा, "सरकार विकास पर फोकस कर रही है, सबका हित देखा जाएगा।"
यह घोषणाएं कैमूर को स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और पर्यटन में मजबूत बनाएंगी। मोहनियां-आरा फोरलेन सड़क से यातायात तेज होगा, जबकि बाईपास से ट्रैफिक जाम कम। प्रगति यात्रा के तहत हाल ही में कैमूर में 178 योजनाओं का उद्घाटन हुआ था, यह विकास की निरंतरता दर्शाता है। उम्मीद है कि ये परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी और कैमूर बिहार के विकास मॉडल का उदाहरण बनेगा।