बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
16-Feb-2026 08:12 PM
By First Bihar
PATNA: JEE Mains Result 2026: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2026 के पहले सेशन की परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2026 के पहले सेशन के पहले पेपर (B.E./B.Tech.) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. NTA के आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.
12 छात्रों को 100 परसेंटाइल
सेशन 1 के रिजल्ट में 12 छात्रों ने परफेक्ट 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल कर इतिहास रच दिया है. 12 टॉपर्स की लिस्ट इस प्रकार है:
1. श्रेयस मिश्रा
2. नरेंद्रबाबू गारी महित
3. शुभम कुमार
4. कबीर छिल्लर
5. चिरंजीव कर और
6. भावेश पात्रा
7. अनय जैन
8. अनिवि गौतम
9. पासाला मोहित
10. माधव चित्तेडिया
11. पुरोहित निमय
12. विवान शरद माहेश्वरी
बिहार के शुभम का जलवा
100 परसेंटाइल स्कोर करने वालों में बिहार के शुभम कुमार भी शामिल हैं. 100 परसेंटाइल का स्कोर करने वालों में सारे छात्र हैं. छात्राओं में हरियाणा की अर्शी ग्रोवर ने 99.996 परसेंटाइल के साथ पहला स्थान हासिल किया है.
13 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस साल जनवरी सत्र की परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को देश-विदेश के कुल 658 केंद्रों पर आयोजित की थी. कुल 13,55,293 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 13,04,653 (96.26%) छात्र परीक्षा में शामिल हुए. यह परीक्षा भारत के बाहर 15 प्रमुख शहरों जैसे दुबई, शारजाह, सिंगापुर, मस्कट और वॉशिंगटन में भी आयोजित की गई थी.
जेईई मेन परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड कुल अभ्यर्थियों में 4.67 लाख से अधिक लड़िकयां थी तो 8.87 लाख से अधिक लड़के थे. सामान्य श्रेणी से लगभग 4.52 लाख, ओबीसी से 5.17 लाख और ईडब्ल्यूएस श्रेणी से 1.60 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परिणाम ‘नॉर्मलाइजेशन’ प्रक्रिया के आधार पर तैयार किए गए हैं, ताकि अलग-अलग शिफ्टों के पेपर के कठिनाई स्तर को संतुलित किया जा सके। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए एआई (AI) आधारित वीडियो एनालिटिक्स, 5G जैमर और आधार ई-केवाईसी (E-KYC) जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया था। परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में 68 छात्रों का रिजल्ट रोक दिया गया है.
अब दूसरे सेशन की तैयारी
सेशन-1 का रिजल्ट आने के बाद अब छात्र सेशन-2 (अप्रैल) की तैयारी में जुट गए हैं। एनटीए के अनुसार, अभ्यर्थियों की अंतिम रैंकिंग (AIR) दोनों सत्रों में से उनके सर्वश्रेष्ठ स्कोर के आधार पर जारी की जाएगी। वहीं, पेपर-2 (B.Arch/B.Planning) के नतीजे बाद में घोषित किए जाएंगे।