ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Bihar News: विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी सफलता से JDU उत्साहित...पार्टी महासचिव रंजीत...

Bihar News: विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी सफलता से JDU उत्साहित...पार्टी महासचिव रंजीत झा ने CM नीतीश से मुलाकात कर मिथिलांचल की तरफ से जीत की दी बधाई

जेडीयू की बड़ी जीत के बाद प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर जीत की बधाई दी। मुलाकात के दौरान बिहार और मिथिलांचल के विकास कार्यों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

28-Nov-2025 11:58 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार के हाथों में सत्ता की बागड़ोर आई है. इस बार जेडीयू को बड़ी जीत मिली है. विधानसभा चुनाव में जनता दल (यू) को मिली बड़ी जीत से कार्यकर्ता-नेता उत्साहित हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गदगद हैं.  दल के नेताओं-कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं. आज पार्टी के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी. 

आज जदयू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने बिहार के जनप्रिय एवं कर्मशील मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर झा ने हाल ही में एनडीए की प्रचंड जीत के लिए मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई दी और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। रंजीत झा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर संपूर्ण मिथिलांचल की ओर से मुख्यमंत्री जी को इस बात के लिए अभिनंदन दिया कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में बीमारू बिहार अब तेज़ गति से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए आधुनिक और विकसित बिहार के रूप में देश के सामने नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुशासन नीति, जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और विकास-केंद्रित सोच ही बिहार को नई ऊँचाइयों तक ले जा रही है। भेंट के दौरान राज्य के विकास, विशेषकर मिथिलांचल क्षेत्र में चल रही महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी माननीय मुख्यमंत्री से सार्थक मार्गदर्शन मिला।

जेडीयू के प्रदेश महासचिव जेडीयू महासचिव ने कहा कि हमारे नेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करोड़ों बिहारियों की शान, सम्मान और गौरव हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार द्रुत गति से विकास के पथ पर अग्रसर है. 

जेडीयू नेता रंजीत झा ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर से हमारे नेता के प्रति विश्वास को दर्शाया है .उन्होंने कहा कि जदयू और एनडीए का प्रयास रहेगा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और बुनियादी सुविधाएं और बेहतर हों, ताकि हर नागरिक को उसका हक मिले। इस जीत के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत और जनता से जुड़ाव मुख्य कारण है।