ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / Bihar Politics: जेडीयू दफ्तर में कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट पर बोले संजय झा,...

Bihar Politics: जेडीयू दफ्तर में कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट पर बोले संजय झा, कहा..पैसे देकर विपक्ष के भेजे गये एजेंट पार्टी को कर रहे बदनाम

पटना में जेडीयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं और ललन सिंह के समर्थकों के बीच मारपीट हुई। जेडीयू नेता संजय झा ने आरोप लगाया कि विपक्ष के भेजे एजेंट पार्टी को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

08-Mar-2026 06:05 PM

By First Bihar

Bihar Politics:नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात सामने आने के बाद पिछले दिनों जेडीयू कार्यालय में प्लेट और बर्तन फेंका गया था और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया था। वही इसी दौरान पोस्टर में पीएम मोदी के चेहरे पर कालिख पोती गयी थी। वही आज निशांत के सदस्यता ग्रहण करने के बाद जेडीयू दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं और ललन सिंह के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से जमकर गाली-गलौज भी की गयी। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा काफी गुस्से में आज नजर आएं। 


संजय झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ये जो एलिमेंट हैं, उसका इस पार्टी से क्या लेना देना है? इस पार्टी का कोई मेंबर है या किसी पोस्ट पर है? इसकी जांच करवा रहे हैं। मुझे लगता है कि पैसा पर भेजा हुआ विपक्ष का एजेंट है, जो पार्टी को बदनाम करना चाहता है। ऐसे एलिमेंट नीतीश कुमार की पार्टी का आदमी कहा से हो गया। संजय झा ने कहा कि ये एलिमेंट माइक देखते ही अजीबोगरीब हरकत करने पहुंच जाता है।  कौन है ये लोग कहां से आता है। किसके द्वारा स्पॉन्सर्स किया हुआ है, हम लोग भी चेक करवा रहे हैं। 


नीतीश कुमार बिहार के लोकप्रिय नेता हैं, देशभर के लोग उनको पसंद करते हैं। इस तरह का एलिमेंट पार्टी को बदनाम करने का काम कर रहा है। हम लोग भी ऐसे लोगों पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि बीते दिनों जिन लोगों ने पटना में एक पोस्टर में लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को कालिख से पोता था, उन्हे पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया था। अभी उनसे पूछताछ हो ही रही थी कि दूसरी ओर जेडीयू कार्यालय में मारपीट हो गयी। प्रदेश जेडीयू कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और ललन सिंह के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गाली गलौज की गई है।


 इस दौरान जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह पर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। कार्यकर्ता नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने से नाराज हैं और इसे बड़ी साजिश बता रहे हैं। अब ऐसे एलिमेंट को चिन्हिंत करने का काम संजय झा कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। वही उन्होंने कहा कि अगले साढ़े चार साल बिहार में जो सरकार चलेगी वो नीतीश कुमार की नीतियों पर चलेगी। मुख्यमंत्री चाहे कोई भी रहे नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही सरकार चलेगी। नीतीश कुमार ने खुद ये बात कही है।


 राज्यसभा जाने के फैसले के बारे में उनका जो ट्वीट हुआ उसमें खुद उन्होंने ये बात जुड़वाई थी। नीतीश कुमार का ट्वीट तीन बार एडिट हुआ था। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद बिहार में शराबबंदी कानून के खत्म होने की अटकलों पर संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की गरीब जनता को ध्यान में रखकर शराबबंदी लागू किया था। पहले जो शराबबंदी लागू हुई थी वह केवल ग्रामीण इलाकों में थी लेकिन बाद में जब महिलाओं ने समर्थन किया तो शहरी इलाकों में भी इसे लागू करते हुए पूर्ण शराबबंदी कर दी गई।