संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति पटना में दवा घोटाले का भंडाफोड़… करोड़ों की सरकारी दवाइयां गोदाम से बरामद, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Bihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग
29-Jul-2022 02:27 PM
PATNA : राजधानी पटना में BTET अभियर्थियों का प्रदर्शन एक बार फिर शुरू हो गया है। अभियर्थियों ने आज यानी शुक्रवार को JDU कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध किया। BTET कैंडिडेट्स JDU कार्यलय के गेट पर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। लेकिन इसी दौरान पुलिस ने इन कैंडिडेट्स को खदेड़कर भगा दिया। छात्रों की मानें तो उनके ऊपर लाठीचार्ज भी की गई।
दरअसल, ये पहली बार नहीं है, जब BTET अभियर्थियों ने JDU कार्यालय का घेराव किया हो। पिछले महीने भी BTET कैंडिडेट्स ने जेडीयू कार्यालय के बाहर खूब बवाल किया था। उन्होंने मांग की थी कि सीटीईटी बीटीईटी के सभी क्वालिफाइड कैंडिडेट्स की जल्द से जल्द भर्ती की जाए, हालांकि इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया था। न केवल जेडीयू ऑफिस का बल्कि इन्होंने बीजेपी दफ्तर में भी कई बार चक्कर लगाईं थी।
पुलिस से खदेड़े जाने के बाद छात्रों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। छात्रों का कहना है कि सरकार क्वॉलिफाइड कैंडिडेट्स को भी नौकरी नहीं दे रही है। इसके बाद जब हम इसका विरोध करते हैं तो पुलिस हमे खदेड़कर भगा देती है और हमारे ऊपर लाठीचार्ज भी किया गया। हैरान करने वाली बात ये है कि लगभग 40 दिन से ये अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके बावजूद सरकार सुनने को तैयार नहीं है।