बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
11-Mar-2026 10:57 PM
By First Bihar
PATNA:राज्यसभा जाने के नीतीश कुमार के फैसले के बाद जेडीयू कार्यकर्ता नाराज हो गये और उनका गुस्सा बीते दिनों पार्टी दफ्तर में देखने को मिला था। लेकिन जब निशांत के पार्टी ज्वाइन की तब गुस्सा शांत हुआ। जेडीयू कार्यकर्ता अब निशांत कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते है। पटना के पार्टी कार्यालय में जो दृश्य देखने को आज मिला उससे यही साबित होता है।
जेडीयू कार्यकर्ताओं ने ऐसा माहौल बना दिया है कि जब निशांत पार्टी की सदस्यता लेने के बाद पहली बार कार्यालय पहुंचे थे तब कार्यकर्ता बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो का नारा लगाने लगे। जिसके बाद यह चर्चा होने लगी की निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। वही दूसरी ओर नीतीश कुमार के बाद बिहार का मुख्यमंत्री बनने को लालायित भाजपा नेताओं में एक फोटो से खलबली मच गई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम के हाथ का मतलब खोजा जा रहा है।
समृद्धि यात्रा के दौरान मधेपुरा से आई इस फोटो की भी चर्चा खूब हो रही है। वायरल फोटो में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ अपने उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधों पर है। सम्राट चौधरी हाथ जोड़े जनता का अभिवादन कर रहे हैं और मंच पर मौजूद बाकी नेता हाथ हिलाकर लोगों से विदा ले रहे हैं। सम्राट चौधरी के कंधे पर नीतीश कुमार का हाथ होने की बात की चर्चा अब होने लगी है। लोग कयास लगा रहे हैं कि नीतीश कुमार बिहार का अगला मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ही बनाएंगे।
बता दें कि नीतीश कुमार पिछले दिनों राज्यसभा जाने का ऐलान कर चुके हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। इस बीच जदयू कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार के लिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है। वही दूसरी ओर सम्राट चौधरी,नित्यानंद राय, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, संजय जायसवाल, संजीव चौरसिया, नीतीश मिश्रा, श्रेयसी सिंह सहित कई नामों की भी चर्चा हो रही है। इस समय समृद्धि यात्रा में नीतीश कुमार के साथ सीमांचल के जिलों में घूम रहे सम्राट चौधरी सभाओं में कह भी रहे हैं कि नीतीश के नेतृत्व में एनडीए सरकार काम करती रहेगी।
वही निशांत के पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में पहुंचने के बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यालय पहुंचते ही समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। "बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो" जैसे नारों से पूरा कार्यालय गूंज उठा।