बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
03-Jan-2022 01:12 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आधा दर्जन फरियादी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसको लेकर हड़कंप मच गया है. जनता दरबार में कोरोना की खबर फैलते ही सीएम नीतीश भी अपनी कुर्सी से खड़े हो गये और खड़े-खड़े ही फरियादियों की शिकायत सुनने लगे. अब इसको लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी एक ट्वीट किया है. उन्होंने जनता दरबार स्थगित करने की मांग की है.
उन्होंने लिखा है कि बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मा.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि जनता दरबार कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित रखा जाए,राज्यहित में यह कारगर फैसला होगा.

दरअसल मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की कोरोना जांच कराई जाती है इसी दौरान आज 6 फरियादियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई फरियादियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जनता दरबार कार्यक्रम हुआ की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं.
उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गले में भी खराश देखने को मिली है. जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री बार-बार गले में खराश की शिकायत कर रहे थे और उन्होंने अपने स्टाफ से गर्म पानी पिलाने के लिए भी कहा. मुख्यमंत्री खुद यह कहते नजर आए की गर्म पानी पिलाईए गले में दिक्कत है. पानी पीने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत चाय भी मंगाई. मुख्यमंत्री के गले में जो परेशानी थी उसे जनता दरबार के लाइव के दौरान देखा जा सकता था.