ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / jamui-news / Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा टला, सिलेंडर लदे पिकअप वैन पर...

Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा टला, सिलेंडर लदे पिकअप वैन पर टूटकर गिरा रेलवे फाटक

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के कझाझा-जसीडीह रेलखंड के बीच स्थित सिमुलतला रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

03-May-2025 01:01 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के कझाझा-जसीडीह रेलखंड के बीच स्थित सिमुलतला रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, लोहिया चौक के समीप रेलवे फाटक संख्या 36 स्पेशल टी पर गेटमैन की लापरवाही से गैस सिलेंडर से लदी पिकअप वैन पर फाटक गिर गया, जिससे फाटक टूटकर टेढ़ा हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इस दुर्घटना के कारण रेलवे फाटक के दोनों ओर सिमुलतला-चकाई मुख्य सड़क मार्ग पर दर्जनों वाहन लंबी कतार में फंसे रहे। घटना के तुरंत बाद फाटक बंद होने से सड़क यातायात बाधित हो गया। 


वहीं, हालात को काबू में लाने के लिए रेलवे प्रशासन ने स्लाइडिंग गेट को चालू किया, जिससे ट्रेन परिचालन सामान्य रखा जा सका। घटना की सूचना पाकर सिमुलतला रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के शंकर दास अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक को हिरासत में लिया। हालांकि, इस दौरान वाहन मालिक मिट्ठू सिंह, जो सिमुलतला बाजार का निवासी है, मौके का फायदा उठाकर अपने एक साथी की मदद से वाहन को भगा ले गया।


चालक की पहचान कैलाश यादव (निवासी: सिमुलतला गांव) के रूप में हुई है। आरपीएफ द्वारा पूछताछ के बाद चालक को देर शाम तक बैरक में रखा गया, लेकिन बाद में उसे भी रिहा कर दिया गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गेटमैन की गंभीर लापरवाही से यह घटना हुई है। बिना ट्रैफिक को रोके फाटक गिरा देना रेलवे सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है। लोगों ने मांग की है कि गेटमैन पर कार्रवाई हो और रेल प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।


अब तक रेलवे प्रशासन द्वारा इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार घटना में कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई, लेकिन यह घटना रेलवे और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़ा करती है।