बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
30-Apr-2025 07:52 PM
By First Bihar
JAMUI: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत बुधवार को जमुई और बांका के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जमुई में श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में उपस्थित हजारों लोगों की जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने गुजरात के विकास की कहानी सुनकर मोदी जी को वोट दिया था। इसलिए गुजरात में फैक्ट्रियां लग रही है और बिहार के बच्चे वहां जाकर मजदूरी कर रहे हैं।
इस दौरान पीके ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए लोगों से कहा कि इस बार नीतीश चचा को हटाना है। भूमि सर्वे और दाखिल खारिज में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। पीके ने कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के मुखिया हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने के लिए दो हजार और जमीन की रसीद कटाने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं।
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी बिहार की जनता से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगा रहे हैं। पूरे देश का पैसा लेकर गुजरात के गांव-गांव में फैक्ट्री लगाई जा रही हैं और जमुई के बच्चे वहां जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि जब वोट आपका है तो फैक्ट्री कहां लगनी चाहिए, गुजरात में या बिहार में?
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने जनता से अपील की कि इस बार उन्हें अपने बच्चों के लिए वोट देना है। इस बार वोट नेता का चेहरा देखकर नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देखकर देना है। इस बार वोट जाति धर्म पर नहीं, अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए देना है। इस बार लालू, नीतीश, मोदी नहीं बल्कि जनता का राज लाना है।
JAMUI- REPORT- PRINCE
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...